फेसबुक के यूजर्स कल उस वक्त हैरान रह गए जब फेसबुक ने अपने सभी यूजर्स को डेड यानी मृत घोषित कर दिया। फेसबुक यूजर्स ने जब शुक्रवार शाम को अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन किया तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि फेसबुक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दरअसल सभी फेसबुक यूजर्स के होमपेज प्रोफाइल पर एक मेमोरियल बैनर नजर आ रहा था। इसके बाद लोगों ने अपने होमपेज के स्क्रीनशॉट्स लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। हांलांकि यह समस्या थोडी देर बाद ठीक हो गई। फेसबुक का कहना है कि यह एक ऑनलाइन बग था जिसकी वजह से फेसबुक सभी यूजर्स को डेड डिक्लेयर कर रहा था।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सचयह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम