Extension lectures ended the protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने धरना समाप्त किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 6:24 PM (IST)
एक्सटेंशन 
लेक्चरर्स ने धरना समाप्त किया
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से मिलने के बाद अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मांगों के समाधान के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। दोपहर बाद एक्सटेंशन लेक्चरर्स वैलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से उनके कार्यालय में मिला और अपनी मांगों बारे एक ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए और कहा कि नियमानुसार उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद एक्सटेंशन लेक्चरर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने अपना धरना वापस लेने की बात कही। शिक्षा मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ईश्वर सिंह के अलावा सरोज दहिया, राजपाल गुलिया, संदीप, निशा अग्रवाल, कर्मवीर, बलराज व आत्मप्रकाश भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement