Advertisement
एग्जिट पोल बनाने वाले खौफ में थे : एसटी हसन

सपा नेता ने आगे कहा, “आप देख सकते हैं कि किस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार में सभी जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं, एग्जिट पोल को तैयार करने वाले भी तो इंसान हैं। हमने उस वक्त भी एग्जिट पोल को नकार दिया था और स्पष्ट कर दिया था कि नतीजे अलग होंगे और हुआ भी। आप देखेंगे कि शाम तक नतीजे आएंगे जिसके बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।“
वहीं, उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में अकेले ही 45 सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रही है। कांग्रेस पार्टी अलग से जीत हासिल करेगी। रही बात एनडीए की तो इसका यहां पर सफाया तय है। एनडीए का सफाया अब किसी विशेष राज्य में नहीं, बल्कि पूरे देश से होने जा रहा है। लोग अब इनसे आजिज हो चुके हैं। इन लोगों के झूठे वादों से लोग परेशान हैं। नरेंद्र मोदी सरकार में लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। किसान परेशान हैं। ये लोग जो करें वह ठीक और जो दूसरे जो करे वो गलत।“
सपा नेता ने कहा, “बीजेपी के शासनकाल में लोकतंत्र को कुचलने का काम हुआ है, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों ने इस बार इंडिया गठबंधन को जिताने का काम किया है।“
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुरादाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


