Executives are creating obstacles in giving visa to Pak migrants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक विस्थापितों को वीजा देने में अधिकारी उत्पन्न कर रहे हैं गतिरोध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 अगस्त 2018 10:40 PM (IST)
पाक विस्थापितों को वीजा देने में अधिकारी उत्पन्न कर रहे हैं गतिरोध
जोधपुर। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप भानु सिंह शेखावत और प्रदेश महामंत्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि पाक विस्थापित हिन्दुओं को दीर्घकालीन वीजा देने, वीजा ट्रांसफर करने और भारतीय नागरिकता प्रदान करने में कुछ सरकारी अधिकारी रिश्वत लेने के उद्देश्य से लगातार अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इस संदर्भ में कुन्दन लाल सहायक अनुभाग अधिकारी, गृह मंत्रालय, राजस्थान और पी.के. मिश्र सीनीयर सेक्रेट्रेट असिस्टेंट, गृह मंत्रालय, दिल्ली को कुछ दलालों के साथ वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन निकृष्ट और भ्रष्ट अधिकारियों के कारण एक ओर सरकार की बदनामी हो रही है, वहीं दूसरी ओर पाक विस्थापित हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा लगाये जाने वाले शिविरों का आयोजन निरन्तर टलता जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि पाक-विस्थापित हिन्दुओं की त्रासदीपूर्ण स्थिति को समझते हुए शीघ्र नागरिकता प्रदान करने के लिए शिविरों का आयोजन करे। जिससे राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा पाक विस्थापित हिन्दुओं के हित में लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन हो सके। साथ ही पाक विस्थापित हिन्दुओं को जमीन, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने मांग की है कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करे, जिससे कोई भी सम्बन्धित अधिकारी भविष्य में अपने कर्तव्यों से विमुख होने और सरकारी निर्णयों के लागू होने में गतिरोध उत्पन्न करने का साहस न करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement