Executive Committee of Agarwal Samaj Seva Nyas Announced; Bagdodia Named Executive President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास की कार्यकारिणी घोषित, बागडोदिया कार्यकारी अध्यक्ष

khaskhabar.com: शनिवार, 11 जुलाई 2026 4:07 PM (IST)
अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास की कार्यकारिणी घोषित, बागडोदिया कार्यकारी अध्यक्ष
भीलवाड़ा। अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रन्यास के अध्यक्ष रघुनाथ मित्तल एवं संस्थापक महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से वर्ष 2026 की नई टीम के नामों का ऐलान किया। इस नई कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है, जिनमें बनवारी लाल मुरारका, जुगल किशोर बागड़ोदिया, के सी प्रहलादका, राजेन्द्र मानसिंहका और पवन मेहरिया शामिल हैं। प्रन्यास के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए घोषित पदाधिकारियों में दिनेश बागड़ोदिया को कार्यकारी अध्यक्ष, संजय मुरारका को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन बंसल व हरि अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल को सचिव, पंकज लोहिया को संयुक्त सचिव एवं भवन प्रभारी, अनूप दालान को कोषाध्यक्ष तथा पंकज नागोरी को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रबंधन के लिए गठित मंदिर समिति में अनिल अग्रवाल (सिद्धि), लक्ष्मी जालान और सोनू गोयल को रखा गया है। इसके साथ ही समाज के कार्यों में सहभागिता निभाने के लिए जनार्दन अग्रवाल, संजय अग्रवाल (रेयमन), सुभाष गडोदिया, शिवम प्रहलादका, हरीश खेमका, मोहन सराफ, मनोज बंसल, पंकज सुरेखा, उत्सव मित्तल, रवि पचेरीवाल, अजीत जैन, राजकुमार जैन, नवल तुलस्यान, विनीत बुबना, योगेश मानसिंहका, अनूप डालन, रमेश अग्रवाल (एसएमएस), श्याम सुंदर भिवानिया एवं अनिल बिंदल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अध्यक्ष रघुनाथ मित्तल और संस्थापक महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह नई टीम पूरी ऊर्जा, पारदर्शिता और एकजुटता के साथ समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। आने वाले समय में शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रन्यास द्वारा कई नए सेवा प्रकल्प शुरू किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी के गठन पर पूरे समाज ने हर्ष व्यक्त किया हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement