Examination canceled at 54 examination centers in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में 54 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 6:36 PM (IST)
यूपी में 54 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नकल के कारण 54 केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई है। 57 परीक्षा केंद्रों पर रोक लगा दी गई है। 1419 छात्रों को नकल के आरोप में पकड़ा गया है और 359 लोगों पर केस दर्ज हो गया है। इसके साथ ही सात जिलों के शिक्षा अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा था कि जो लोग नकल कर रहे हैं और जो उनका साथ दे रहे हैं,दोनों की खैर नहीं है।उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि सबको सबक मिल जाए। योगी सरकार ने नकल पर नकेल कसते हुए शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।नकल को रोकने के लिए सरकार की ओर से हेल्प लाइन नंबर 0522-2236760 और 9454457241 जारी किया गया है,ताकि कोई भी शख्स फोन कर या व्हॉट्सएप के जरिए नकल की सूचना और शिकायत दर्ज करा सके। आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement