EX CM Bhupinder Singh Hooda, Mayawati meet, may join hands in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व CM भूपिंदर हुड्डा और मायावती ने की मुलाकात

khaskhabar.com: सोमवार, 09 सितम्बर 2019 11:50 AM (IST)
पूर्व CM भूपिंदर हुड्डा और मायावती ने की मुलाकात
चंडीगढ़। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda)और बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati ) के बीच नई दिल्ली में बंद कमरे में बैठक होने के बाद प्रदेश में कांग्रेस और बसपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के अनुमान लगाए जा रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार रात लगभग आधे घंटे चली बैठक में कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर में होने जा रहे चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन पर सहमति बन सकती है। यह बैठक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो द्वारा पिछले सप्ताह भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) से अलग होकर दुष्यंत चौटाला की अगुआई में बने जननायक जनता पार्टी (जजपा) से चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ने के बीच हुई है। दुष्यंत चौटाला ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement