EVM machine responsible for defeat - Mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मायावती बोलीं, EVM की वजह से हारे,चुनाव आयोग ने आरोप नकारे

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 7:50 PM (IST)
मायावती बोलीं, EVM की वजह से हारे,चुनाव आयोग ने आरोप नकारे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इन चुनावों को रद्द कर फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। लेकिन चुनाव आयोग ने शाम को मायावती के आरोपों को निराधार करार दिया। मायावती ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी के चलते उनकी पार्टी इस चुनाव में हारी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम बहुल इलाकों में भी ज्यादातर वोट भाजपा को ही मिले हैं, इससे इन आशंकाओं को और बल मिलता है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया जबकि यूपी में 18 से 20 प्रतिशत मुस्लिम वोट बैंक है। उसके बावजूद भाजपा को मुस्लिम बहुल सीटों पर भी जीत मिली है। ये बात हमारे पार्टी के ही नहीं किसी के भी गले में नहीं उतर रही है। मायावती ने कहा, ‘इस बार चुनाव में धांधली हुई है। भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी की है। बटह्वन कोई भी दबाओ वोट बीजेपी को मिल रहा था। मैं चुनाव आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग करती हूं।’ इतना ही नहीं, मायावती ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा, मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि अगर वह ईमानदार हैं, तो फिर से बैलेट से चुनाव कराएं। उन्होंने सवाल किया कि मुस्लिम वोट बीजेपी को कैसे मिल सकते हैं? मायावती ने कहा, ‘अगर यही हालत 2019 में रही तो बहुत बुरा होगा।’

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement