मायावती बोलीं, EVM की वजह से हारे,चुनाव आयोग ने आरोप नकारे
khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 7:50 PM (IST)
मायावती ने कहा कि 2014 के चुनावों में भी ईवीएम में इस तरह की गड़बड़ी की
आशंका व्यक्त की गई थी। उत्तर प्रदेश में वोटिंग मशीन की यह चर्चा आम रही
है, बटन कोई सा भी दबाओ वोट बीजेपी को ही जाएगा। उन्होंने कहा कि
महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भी इस तरह की गडग़ड़ी का आरोप लगा है।
आखिरी चरण से पहले मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने यह सवाल
किया था। उन्होंने कहा कि वह पत्रकार आज नजर भी नहीं आ रहा है। मायावती ने
कहा कि इस मुद्दे पर अब खामोश रहना लोकतंत्र के लिए हानिकारक होगा और भाजपा
को चेतावनी दी कि अगर वह दूध का दूध पानी का पानी सामने लाना है तो पुरानी
व्यवस्था के तहत चुनाव कराए। उन्होंने अमित शाह को चेतावनी दी कि वह चुनाव
आयोग को लिखकर दे और थोड़ी सी भी ईमानदारी है बाकी है तो बैलेट पेपर से
चुनाव कराए।
यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह