EVM commissioning carried out under the direction of the District Election Officer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में ईवीएम की हुई कमीशनिंग - 22 अक्टूबर को होगा प्रथम चरण का मतदान

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 5:57 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में ईवीएम की हुई कमीशनिंग - 22 अक्टूबर को होगा प्रथम चरण का मतदान
जयपुर,। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की पंचायत समितियां गोबिंदगढ़, चौमू,किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा सांभरलेक, दूदू तथा मौजमाबाद सहित 8 पंचायत समितियां के 797 बूथों ( 794 मतदान केंद्र एवं 3 सहायक मतदान केंद्र) कि ईवीएम की कमीशनिंग शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में श्री भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार सहित संबंधित ईआरओ की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6: 00 तक होगा। प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के उपरांत रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement