Every citizen datababus is ready - Captain Abhimanyu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर नागरिक का डाटाबस हो रहा है तैयार - कैप्टन अभिमन्यू

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 6:22 PM (IST)
हर नागरिक का डाटाबस हो रहा है तैयार - कैप्टन अभिमन्यू
पंचकूला । हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि किसी भी समाज, प्रदेश और देश की विकास योजनाएं क्रियान्वित करने में सांख्यिकी आंकड़ों का विशेष भूमिका होती है और इन्हीं के आधार पर सरकार योजनाएं बना कर समाज के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 70 वर्षें में पहली बार वित्तीय पहुंच को बैंक खातों के माध्यम से देश के 27 करोड़ लोगों तक पहुंचाया है जो पहले मात्र साढे तीन करोड़ था। यह सब सांख्यिकी आंकड़ों से संभव हुआ है। कैप्टन अभिमन्यू गुरूवार को सैक्टर चार में स्थित योजना भवन में हरियाणा के अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा साख्यिकी के जन्मदाता डॉ० प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर आयोजित 11वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की गति की गणना व एक ग्रह से ग्रह के बीच की दूरी का आंकलन आज से सदियों वर्ष पहले कर लिया गया था, जो आज तकनीकी युग में भी सटीक है। भारत के वैदिक गणित के आधार पर भास्कर, आर्यभट्ट जैसे महान् लोगों ने विश्व को एक नई राह दी और उनके बताए फार्मूलों पर विश्व मे अनेक शोध हुए हैं। कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक का डाटाबस तैयार कर रही है। प्रदेश के 44 हजार 212 वर्ग किलोमीटर के हर हिस्से का डाटा उपलब्ध हो कि भूमि का उपयोग किस प्रकार से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म से मृत्यु तक का हर नागरिक का ब्यौरा सरकार के पास उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर जन्म के साथ ही नवजात बच्चों का आधार लिंक रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड हरियाणा में बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर कालखण्ड का अपने में एक विशेष महत्व होता है, चाहे वह वर्ष हो, महीना हो, दिवस हो, तिथि हो, पहर हो, हर परिस्थिति का महत्व होता है। आज का दिन प्रशांत चंद्र महालनोबिस को समर्पित है और अपने सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर उन्होंने न केवल देश में बल्कि विश्व में नाम कमाया है। दूसरी पंचवर्षी योजना को तैयार करने में उनका विशेष योगदान था। वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेन्द्र राव ने प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का शीर्शक प्रशासनिकीय सांख्यिकी चुना है जो सही है। उन्होंने कहा कि नीतिगत निर्णय लेने में साख्यिकी आंकड़ों का विशेष महत्व होता है। आधुनिक तकनीक में सांख्यिकी आंकड़े विशेष टूल का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक चुनोती जटिल होती जा रही है और सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर उनका समाधान किया जा सकता है। क्रीड चण्डीगढ के पूर्व निदेशक डॉ० एस.एस. सांगवान ने हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष पर उभरते मद्दों पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन की शुरूआत 1950 में प्रो० प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा ही की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement