Advertisement
कठिन रास्तों पर भी नहीं डिगा श्रद्धालुओं का हौसला, बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे भक्त

उन्होंने आगे बताया कि शिवलिंग 15 दिसंबर से फरवरी के महीने तक रहता है और प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हर साल भक्तों की संख्या बढ़ती रहती है।
वहीं बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे पर्यटक ने आईएएनएस से कहा, "मैं दो बार बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुका हूं और अब यहां दर्शन करने के बाद महसूस हो रहा है कि तीसरी बार बाबा ने दर्शन करने का मौका दिया है। यहां तक पहुंचने का रास्ता थोड़ा मुश्किल है, लेकिन भक्ति की शक्ति किसी को रोक नहीं सकती है, और यही कारण है कि फिसलन और ठंड के बावजूद भक्त लगातार दर्शन के लिए आ रहे हैं और मन अंदर से बहुत प्रसन्न है।"
दर्शन करने आई महिलाओं के समूह ने बताया कि पहुंचने में बहुत मेहनत लगी लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद सारी थकान उतर गई। यहां का प्राकृतिक नजारा और बाबा के दर्शन से ज्यादा सुकून देने वाला कुछ नहीं है। यह वाकई जन्नत है और किसी को दर्शन के लिए एक बार तो आना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


