ERO Net software will start soon, will be useful for voters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल्द शुरू होगा ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर, मतदाताओं के लिए होगा उपयोगी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2017 7:18 PM (IST)
जल्द शुरू होगा ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर, मतदाताओं के लिए होगा उपयोगी
जयपुर। मतदाताओं को एक कॉमन प्लेट फॉर्म पर लाने के लिए ईआरओ नेट अतिशीघ्र शुरू होगा। इस नेट के शुरू होते ही मतदाताओं के लिए यह उपयोगी होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने यह जानकारी सोमवार को इन्दिरागांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित ईआरओ नेट ट्रेनिंग में दी। इस ट्रेनिंग में सभी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में भी ईआरओ नेट लागू होगा। मददाता सूची से सम्बन्धित सभी आवेदन पत्र इस नेट में फॉर्म नं. 6,फॉर्म नं. 7, फॉर्म नं. 8 ऑनलाईन भरे जायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि ईआरओ नेट शुरू होते ही पूरे देश की मतदाता सूची एक हो जायेगी। भगत ने बताया कि नये मतदाता का नाम इलेक्ट्रोनिक फॉर्म में भरा जायेगा और इस फॉर्म में मतदाता की पहचान से संबंधित जानकारी यथा नाम, पता, फोटो, लिंग, आयु, उम्र, जन्मतिथि जैसी सही-सही जानकारियां भरी जायेगी। यदि किसी मतदाता का नाम पूर्व से ही किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कि मतदाता सूची में पंजिकृत है तो उस कि जानकारी तुरन्त प्राप्त हो जायेगी।
उन्होंने बताया कि यह पोर्टल बहुभाषी बनाया गया है, जिससे राज्य विशेष का मतदाता अपनी भाषा चुन सकेगा। भगत ने बताया कि ईआरओ नेट ट्रेनिंग कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में इसी सप्ताह में अतिशीघ्र शुरू की जायेगी। इस प्रशिक्षण में जिले के उपजिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एवं तकनीकी क्रर्मियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
प्रशिक्षण में निर्वाचन विभाग के विशेषाधिकारी हरिशंकर गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों को फॉर्म नं. 06 से लेकर 8ए तक ऑन लाईन प्रेक्टिल फॉर्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नये मतदाता का फॉर्म नं. 06 व मतदाता पहचान पत्र में गलतियां होने पर मतदाता के लिए फॉर्म नं. 08 ब्लॉक लेवल ऑफिसर ही भरकर सुपरवाईजर के पास भेजेगा तथा सुपरवाईजर फॉर्म नं.06 में भरी गई जानकारियों से सन्तुष्ट होने पर अपनी टिप्पणी लगाकर सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास भेजेगा। उन्होंने बताया कि नये मतदाताओं के पंजीकरण नम्बर/मतदाता पहचान पत्र नम्बर मिलने पर ही उसका नया मतदाता पहचान पत्र बन पाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement