Advertisement
ईपीएफओ ने 55 वर्ष तक के सदस्यों के लिए निकासी की सीमा बढ़ाकर 90 प्रतिशत की

नई व्यवस्था के तहत रिटायरमेंट के बाद सदस्य अपने पूरे पीएफ कोष को एकमुश्त निकालने के बजाय मासिक किस्तों के रूप में राशि प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान उनके खाते में बची राशि पर ईपीएफओ की निर्धारित ब्याज दर के अनुसार ब्याज भी मिलता रहेगा।
ईपीएफओ के अनुसार, एसडब्ल्यूपी का उद्देश्य सेवानिवृत्त सदस्यों को नियमित, स्थिर और भरोसेमंद आय का स्रोत उपलब्ध कराना है। इससे वे अपनी जीवनभर की बचत को एकमुश्त खर्च करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से उपयोग कर सकेंगे और वित्तीय सुरक्षा बनाए रख सकेंगे।
नई व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी होगा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अधिक रिटर्न पाने के लिए जोखिम वाले निवेश विकल्पों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे ईपीएफओ की ब्याज आय का लाभ लेते हुए नियमित भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।
ईपीएफओ ने बताया कि यदि भुगतान अवधि के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो नामित व्यक्ति या आश्रित सदस्य खाते में शेष राशि एकमुश्त निकाल सकता है या नियमित मासिक भुगतान जारी रखने का विकल्प चुन सकता है।
यह पहल सदस्यों को एक लचीला, नियमित और भरोसेमंद आय का स्रोत प्रदान करके उनकी सेवानिवृत्ति के समय वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, और साथ ही उनके परिवारों के हितों की भी रक्षा करेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


