Ensured minimum life lost as Defence Minister: Parrikar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बतौर रक्षामंत्री प्रयास किया न्यूनतम जिंदगियों को ही नुकसान हो : पर्रिकर

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 12:56 PM (IST)
बतौर रक्षामंत्री प्रयास किया न्यूनतम जिंदगियों को ही नुकसान हो : पर्रिकर
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि जब वह रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि किसी भी स्थिति में न्यूनतम जिंदगियों को ही नुकसान हो। जेके सीमेंट स्वच्छ एबिलिटी रन के दूसरे संस्करण के पुरस्कार वितरण समारोह में पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने सैन्य बलों के जवानों को खुद शहीद होने की जगह दुश्मन का सफाया करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान को नहीं भूल सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए सब कुछ बलिदान करना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जब आप लडऩे जाएं तो अपनी जान गंवा दें, बल्कि आपको अपने दुश्मनों का सफाया कर देना चाहिए। यही लक्ष्य था।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कभी-कभी शारीरिक रूप से अक्षम लोग सामान्य व्यक्ति की तुलना में समाज में ज्यादा योगदान दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement