Advertisement
स्टेट ग्रोथ के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें : नमित मेहता

वीसी में अक्टूबर माह में 25 अक्टूबर तक राजस्व अर्जन के संबंध मेें जोनवार, जिलेवार समीक्षा करते हुए राजस्व प्रगति में पिछड़ रहे जोन एवं जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। आबकारी आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने लक्ष्य को संज्ञान में रखते हुए सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। इस पर अधिकारियों ने वांछित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बताते हुए पूर्ण करने की सहमति व्यक्त की।
इस मौके पर जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर एवं जोधपुर में राजस्व प्रगति का विस्तृत आंकलन किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आयुक्त मेहता के निर्देशानुसार वांछित लक्ष्य प्राप्ति की बात कही। इस अवसर पर संबंधित जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


