Enlightened conference today, CM Yogi will participate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रबुद्ध सम्मेलन आज, सीएम योगी लेंगे भाग

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2024 10:18 AM (IST)
प्रबुद्ध सम्मेलन आज, सीएम योगी लेंगे भाग
नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं और अपना संदेश उन तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में एक अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में भी सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। कार्यक्रम में तकरीबन दो हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। समाराेेह में जिले के इंजीनियर, डॉक्टर, ऑफिसर और प्रोफेसर आदि मौजूद रहेंगे। ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सीएम योगी दिन में तकरीबन तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया है की सम्मेलन की तैयारियां पूरी का जा रही हैं। आने वाले लोगों से मुख्यमंत्री इलाके के विकास और अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए गौतम बुद्ध नगर में तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। यहां सपा और कांग्रेस गठबंधन से डॉक्टर महेंद्र नगर और बसपा से राजेंद्र सोलंकी प्रत्याशी हैं। वहीं भाजपा से डाॅक्टर महेश शर्मा उम्मीदवार हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement