Enjoy travel free 300 peasant holding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुफ्त यात्रा का आनंद लेते 300 किसान पकड़े

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 8:18 PM (IST)
मुफ्त यात्रा का आनंद लेते 300 किसान पकड़े
अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करते तीन सौ यात्रियों को पकड़ा है जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे अजमेर के पुष्कर में किसान महासंघ हिन्दुस्तान का सम्मेलन आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश से तीन सौ किसानो का दल अजमेर आया था । इन सभी में से किसी के भी पास ट्रेन में यात्रा के लिए कोई टिकट नही था । आज जब यह लोग वापस लौट रहे थे तभी अजमेर जी आर पी ने रेलवे स्टेशन पर इन सभी को पकड़ लिया । पता चला की यह सभी तीन सौ यात्री महासंघ के नाम पर मुफ्त यात्रा का आनन्द उठा रहे थे । जी आर पी ने इन सभी पर प्रति यात्री तीन सौ दस रूपये का जुर्माना लगा कर राशि वसूली है। किसान महासंघ के नेता रामकुमार सक्सेना ने दावा किया है की कुछ नेताओं और रेल अधिकारियो ने उन्हें मुफ्त यात्रा करने और किसी तरह की परेशानी नही होने के लिए आश्वस्त किया था ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement