Advertisement
बैंकों में चंद घंटों में ही खत्म हुई नगदी, बुजुर्गां ने बदलवाए पुराने नोट

बुजुर्गांे को नोट बदलवाने में हो रही काफी दिक्कतों के मद्देनजर इंडियन बैंक एसोसिएशन ने ऐलान किया था कि शनिवार को सिर्फ बुजुर्ग ही नोट बदलवा सकेंगे। शनिवार को बैंक की शाखाओं पर पुराने नोट नहीं बदले गए। सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के ही नोट बदलने की सुविधा रही। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में पुराने नोट बदलने की सुविधा को बंद कर सकती है। बैंकों का यह कदम इसी दिशा में है। इसके साथ ही शनिवार को बैंकों ने सिर्फ अपने ग्राहकों को सेवाएं दी। बैंक की शाखाओं पर शनिवार को अन्य सभी कार्य होते रहे। नोट बदलने वालों की अंगुली पर स्याही का निशान लगाए जाने के बाद बैंक के बाहर लगी कतारें 40 प्रतिशत तक छोटी हो गई हैं। लोग नोट एक्सचेंज करने के बाद अपने खाते से पैसे निकाल रहे हैं। इससे बैंकों में काफी भीड़ जमा हो रही थी।
बता दें कि कालेधन को रोकने के लिए 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद से ही 500 और 1000 के नोट पर बैन लगा दिया गया था। नोट बदलवाने और जमा करवाने के लिए लिए 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक का 50 दिनों का वक्त दिया गया है, जिसके बाद से ही बैंकों के सामने लोगों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


