employment will provide to more than 600 youth in Bhilwara : agarwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में 600 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे : अग्रवाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 4:13 PM (IST)
भीलवाड़ा में 600 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे : अग्रवाल
भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना हर युवा को रोजगार दिलाने के उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को भीलवाड़ा ग्रामीण हाट बाजार में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें करीब 600 से अधिक युवाओं को रोजगार देने का उद्देश्य रखा गया है। मेले का शुभारंभ यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा ने दीप प्रज्वलन करके किया। रोजगार मेले में जिला कलेक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल ने कहा कि आज यहां भीलवाड़ा की कई कंपनियां आई हुई हैं, जो युवक-युवतियों को योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान करेंगी। इन कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले रोजगार का फॉलोअप भी किया जाएगा। हमारा यही प्रयास रहेगा कि आगे भी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement