Employment assistance camp in ITI on 7th March-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आई.टी.आई. में रोजगार सहायता शिविर 7 मार्च को

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 मार्च 2025 5:04 PM (IST)
आई.टी.आई. में रोजगार सहायता शिविर 7 मार्च को
झालावाड़। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल केरियर सेंटर), झालावाड़ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 7 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) झालावाड़ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में युवाओं को कस्टमर रिलेशनशिप एक्सीक्यूटीव, इलेक्ट्रीशियन, रिलेशनशिप ऑफिसर, ग्रुप लीडर, सिक्योरिटी गार्ड, फील्ड ऑफिसर आदि पदों पर रोजगार प्रदान करने के लिए निजी कम्पनियों द्वारा चयन किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण या इससे अधिक, आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण दात्री, ऋणदात्री संस्थानों द्वारा रोजगार, स्व-रोजगार प्रशिक्षण व ऋण के लिए आशार्थियों का चयन व मार्गदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार सहायता शिविर में 8 से अधिक निजी क्षेत्र के नियोजक लगभग 600 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती करेगें। शिविर में फाईनेन्स, एग्रीकल्चर, सिक्युरिटी सर्विस, टेक्नीकल, बीमा आदि सर्विस सेक्टर से संबंधित कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement