Employment Assistance Camp: 600 unemployed youth got primary jobs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोजगार सहायता शिविर : 600 बेरोजगार युवाओं को मिली प्राथमिक नौकरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जून 2025 6:15 PM (IST)
रोजगार सहायता शिविर : 600 बेरोजगार युवाओं को मिली प्राथमिक नौकरी
डीग। डीग जिले में शुक्रवार को के. एल. जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन डीग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कामां के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की 15 कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने नौकरी के इच्छुक लगभग 900 अभ्यर्थियों के नाम दर्ज किए। चयन प्रक्रिया के प्राथमिक स्तर पर, लगभग 600 बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया गया, जिससे उन्हें रोजगार मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हासिल हुआ। इस सफल आयोजन में नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गौड़, समूह अनुदेशक राजगुरु तिवारी, विपुल और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिला प्रशासन की यह पहल डीग जिले में बेरोजगारी कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement