अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा से 2 से 9 फरवरी तक विरोध सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें मंडल रेलवे चिकित्सालय अजमेर के परिसर में यूनियन के रेल कर्मचारियों ने अपने गुस्से का इजहार किया। कर्मचारियों ने भारत सरकार, रेल मंत्रालय एवं रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन के मंडल मंत्री अरुण गुप्ता ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सातवें वेतन आयोग से संबंधित विसंगतियों जैसे न्यूनतम वेतन को बढ़ाना, फिटमेंट फार्मूले को बढ़ाना, 54 प्रकार के भत्तों की पुन: समीक्षा कर उन्हे बढ़ाना सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे रेल कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है।