जींद। हरियाणा के कर्मचारी संगठनों के सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ एक दिन के धरने प्रदर्शन के आव्हान के चलते जींद में भी सर्व कर्मचारी संघ ने लघु सचिवालय के बहार धरना दिया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर उनकी मांगे पूरा नहीं होती है तो वे आंदोलन तेज कर देंगे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने बताया की हरियाणा के कर्मचारी संगठनों के सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ एक दिन के धरने प्रदर्शन के आव्हान के चलते आज एक दिन का धरना दिया है। उन्होंने कहा की सरकार ने चुनाव से पहले छठे वेतन आयोग की विसंगतिया दूर करने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व खाली पड़े पदों को भरने का वादा किया था मगर सरकार ने वादा पूरा नहीं किया।