Advertisement
डीग में बेहतर सड़क मार्ग और विकास कार्यों पर जोर: मंत्री बेढ़म ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जलभराव और अन्य लंबित मुद्दों पर समीक्षाः
बेढ़म ने बजट घोषणाएं 2025-2026 में अंकित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीग-कुम्हेर-भरतपुर में सांवई-खेड़ा डिप्रेशन से गोवर्धन ड्रेन तक पानी लिफ्ट करने के कार्य की भी जानकारी ली। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कार्य के तहत पानी निकलना शुरू हो गया है और पाइपलाइन का काम भी पूरा हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों। उन्होंने नगर में मुड़िया के पास जलभराव की समस्या और भरतपुर-अलवर मार्ग निर्माण के संबंध में आरएसआरडीसी के उच्च अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के साथ समन्वय बनाकर समस्या का समाधान करने को कहा।
उन्होंने अलवर-भरतपुर मार्ग का कार्य भी समय पर पूरा करने पर जोर दिया। इससे पूर्व, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने अधिकारियों को जल स्वावलंबन पखवाड़ा, हरियालो राजस्थान, जल शक्ति अभियान, एनएफएसए और बजट घोषणा सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कृषि मार्केटिंग बोर्ड से डीग और कामां में चल रहे बस स्टैंड निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समय-सीमा तक पूरा करने को कहा। एनएफएसए 2022 में नगर में लंबित प्रकरणों को देखते हुए कलेक्टर कौशल ने उपखंड अधिकारी नगर को इन प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


