Emergency meeting of Rajasthan Nurses Association-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की आपात बैठक

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:42 PM (IST)
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की आपात बैठक
झुंझुनूं। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन से जुडे कार्यकर्ता व नर्सेजकार्मियों ने भाग लिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा नौ सितंबर के आदेश से चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत पैरामेडीकल स्टाफ के पदों का विलोपन करने को लेकर नर्सेज ने रोष जताया। जिसमें प्रदेश में नर्सिंग अधीक्षक प्रथम 54, नर्सिंग अधीक्षक द्वितीय 108, नर्स गे्रड द्वितीय के 1783, महिला स्वास्थ्य दर्शिका 2042 के पद विलोपित किए गए तथा साथ में लगभग 2800 नर्स-2 से प्रथम ग्रेड पर पदोन्नति की गई। उनके स्थान से गे्रड द्वितीय के पद भी विलोपित कर दिए गए, जिसकी निंदा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष यशपाल चौधरी ने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement