Elephant found dead in Kerala forest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल के जंगल में मृत मिला हाथी

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 नवम्बर 2021 1:00 PM (IST)
केरल के जंगल में मृत मिला हाथी
तिरुवनंतपुरम। केरल के पलक्कड जिले के पास मलमपुझा के जंगलों में मंगलवार सुबह तीन साल का एक नर हाथी मृत पाया गया। अधिकारियों को शक है कि हाथी बिजली के तार के संपर्क में आया और उसे करंट लग गया। वन एवं वन्य जीव अधिकारी, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, तो तीन अन्य जंगली हाथी, मृत हाथी की रखवाली कर रहे थे। वे उसे धक्का दे रहे थे और उठने का संकेत दे रहे थे।
इस बीच, अधिकारी अब यह प्रयास कर रहे हैं कि तीनों जंगली हाथियों को जंगलों में ले जाया जाए, ताकि मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इसे दफनाने की भी व्यवस्था की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement