Electricity workers took to the streets, appealing for resolution of their demands.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजलीकर्मी उतरे सड़क पर, मांगों के समाधान की अपील, अनदेखी पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

khaskhabar.com: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 5:21 PM (IST)
बिजलीकर्मी उतरे सड़क पर, मांगों के समाधान की अपील, अनदेखी पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
लालसोट। राज्य के पांचों विद्युत निगमों के कार्मिकों ने बुधवार को रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और निगम प्रबंधन से अपनी लंबित मांगों का निस्तारण करने की अपील की। इस मौके पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने और आग्रह करने के बावजूद सरकार की ओर से वार्ता तक नहीं की गई है। इससे स्पष्ट है कि उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में इंटर डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने, 2400 ग्रेड पे नियुक्ति तिथि से देने, तकनीशियनों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ, हार्ड ड्यूटी भत्ता, निशुल्क बिजली सुविधा, मोटरसाइकिल भत्ता, आरजीएचएस का लाभ, वर्दी धुलाई भत्ता तथा दुर्घटनाग्रस्त व अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों को गृह जिले में पदस्थापना जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो 6 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर और 15 अक्टूबर से जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement