Electricity supply will be closed in Neemrana from 9 am to 2 pm on Sunday 30 March-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीमराना में रविवार 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 2 बजे तक विद्युत सप्लाई रहेगी बंद

khaskhabar.com: शनिवार, 29 मार्च 2025 2:15 PM (IST)
नीमराना में रविवार 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 2 बजे तक विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
लाइन शिफ्टिंग और rdss work(अंडर ग्राउंड केबल वर्क )का कार्य किया जायेगा नीमराना। 33 केवी फीडर नंबर 1 और 33 केवी फीडर नंबर 3 और 4, सुबह 9 बजे से शाम 2 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेंगी। जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि नीमराना के 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी फीडर नंबर 1और 3, और 4 और शाहजहांपुर 132 से निकलने वाले 33/11 केवी कुंदनसिंहपुरा जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर की सप्लाई रविवार सुबह 9 बजे से शाम 2 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।यह कटौती लाइन शिफ्टिंग और केबल अंडरग्राउंड कार्य के चलते बंद रहेगी।
विद्युत सप्लाई बंद रहने से प्रभावित एरिया नीमराना जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर डेडिकेटेड 11 केवी फीडर पीआरसीएम,आशियाना जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर और ईपीआईपी जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 kv फीडर और डेडिकेटेड फीडर ग्राविको, फ़्रिएस्टल पेट एंड फेज 2 की सप्लाई 33 केवी फीडर जिसमें सांगानेरी कंपनी, एलकेम,श्रीजी कोट, ड्यूरा लाइन, सेसा इंडिया,आशियाना ग्रीन हिल्स,एएमडी एवं हैवल्स, एमजीआई पॉलिप्लास्ट, अल्टिमा ,एचएनवी,कास्टिंग, रॉयल कोर्ट सोसायटी,नीमराना सिटी, और सभी33/11केवी कुंदनसिंहपुरा जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर, रोडवाल, कुंदनसिंहपुरा, उमरावगढ़,दौलतसिंहपुरा ,प्रतापसिंहपुरा की सप्लाई बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement