khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 5:35 PM (IST)
धौलपुर। सैपऊ उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत निगम की टीम ने ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन ट्रांसफार्मरों को बकाया राशि नहीं चुकाने पर जब्त कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सैपऊ उपखंड के दर्जनों गांवों में निगम की राशि बकाया चल रही है। जिसे लेकर कई बार नोटिस भी जारी किया गया। जिसके बाद अब पुलिस के सहयोग से गढ़ी लज्जा मठ, किलेदार का नगला, हाजीपुर, कुंकरा, मांकरा और खपरैला गांव ट्रांसफार्मर जब्त करने की कार्रवाई की गई है।