Electric wire broken, death of the 2 cousins from Electric current -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली का तार टूटा, बकरियां चराने गए 2 चचेरे भाइयों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 9:12 PM (IST)
बिजली का तार टूटा, बकरियां चराने गए 2 चचेरे भाइयों की मौत
राजसमंद। जिले के केलवा में बाबा बस्ती, सिरोड़ी के पास खेत में शुक्रवार दोपहर टूटकर गिरे बिजली के तार से करंट लगने पर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोपहर में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों के बाद केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोग मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही लोग शांत हुए। पुलिस के अनुसार सिरोड़ी में 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में पड़ा था। बकरियां चराने गए बाबा बस्ती, सिरोड़ी निवासी लक्ष्मण (15) पुत्र लालूराम कालबेलिया का पैर तार पर लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया। लक्ष्मण को बचाने के लिए पहुंचा शिवलाल (16) पुत्र श्रवण कालबेलिया भी उसके चिपक गया। इससे तड़प-तड़प कर दोनों की मौत हो गई।

[@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement