Elections of Mahavir Yuvak Mandal Seva Sansthan completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के चुनाव सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 7:42 PM (IST)
महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के चुनाव सम्पन्न
भीलवाड़ा। महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान की वार्षिक आमसभा स्थानीय शांति भवन मोदी हॉल में संपन्न हुई जिसमे गत वर्ष के कार्यों का ब्योरा पूर्व मंत्री अनुराग नाहर ने दिया। सभा के दौरान निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश साँखला,आरके जैन,विनोद गोखरू व राजेश मूनोत के सहयोग से निर्वाचन प्रकिया संपन्न हुई। जिसमे संरक्षक मनोहर लाल सूर्या को मनोनीत किया गया जबकि अध्यक्ष पद पर पुखराज चैधरी,उपाध्यक्ष नितिन बाफना,सह मंत्री अर्पित कोठारी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मुकेश रांका निर्विरोध निर्वाचित किए गए जबकि मतदान प्रकिया से प्रदीप पारख मंत्री निर्वाचित हुए। मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने मंडल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भीलवाड़ा जैन समाज युवाओं के सर्वाधिक लोकप्रिय संगठन श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान ने 1000 सदस्यों का लक्ष्य पूरा किया है साथ ही इस वर्ष 380 नए युवा सदस्य मंडल से जुड़े हैं। आयोजन के दौरान शांति भवन श्री संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महावीर युवक मंडल के सदस्य बड़ी तादाद में मौजूद रहे और सभी ने हर्ष हर्ष जय जय की ध्वनि से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement