Election Commission to stop Rahul Gandhi election campaign immediately: Jayaram Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव आयोग राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर तुंरत रोक लगाए : जयराम ठाकुर

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 6:14 PM (IST)
चुनाव आयोग राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर तुंरत रोक लगाए : जयराम ठाकुर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्हांने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री को “चोर“ कह कर चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करके प्रधानमंत्री पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। इस के खिलाफ आज प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजे गए हैं। भाजपा राहुल गांधी के बयानों की कड़ी निदां करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि खुद हजारों करोड़ के घोटालों के आरोपी राहुल गांधी जमानत पर छूट कर लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री को “चोर“ कहना भारत की 130 करोड़ जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि अपने अपशब्दों की विश्वसनीयता बनाने के लिए राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के नाम का दुरूपयोग करने का दुस्साहस भी किया है। जबकि भाजपा की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अदालत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ न तो कोई टिप्पणी की है और न ही उन्हें “चोर“ कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को अदालत की अवमानना का नोटिस भी जारी किया है। उन्हांने कहा कि राहुल गांधी, उनकी माँ एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जीजा राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के बड़े-बड़े राष्ट्रीय नेता गंभीर घोटालों में जमानत पर छूटे हुए हैं। ऐसे दागदार नेताओं को बेदाग प्रधानमंत्री को “चोर“ कहने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। उन्हांने कहा कि 1947 से घोटालों के आरोपों में शामिल रही कांग्रेस पार्टी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि पांच साल तक बिना कोई घोटाला किए प्रधानमंत्री कैसे तेज़ गति से विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के शर्मनाक आरोपों को लेकर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में गई है। पार्टी देश की 130 करोड़ जनता का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement