Advertisement
मुस्लिमों में बेचैनी... बीजेपी और शिवसेना के निशाने पर आए अंसारी

बीजेपी ने साधा अंसारी पर निशाना
उधर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जैसे पद पर बैठे शख्स से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि अंसारी रिटायरमेंट के बाद पॉलिटिकल शेल्टर की तलाश में हैं। उन्होंने कहा, मैं अंसारी के बयान की निंदा करता हूं। चूंकि वह रिटायर हो रहे हैं, इसलिए उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी की है। वह अभी भी उपराष्ट्रपति हैं और इस तरह के बयान उनको शोभा नहीं देता है। ऐसा लगता है कि वह रिटायरमेंट के बाद पॉलिटिकल शेल्टर पाना चाहते हैं।
अंसारी के बयान पर शिवसेना के कड़े तेवर
केंद्र सरकार में शामिल शिव सेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि यदि अंसारी को मुस्लिमों में बेचैनी और असुरक्षा की भावना नजर आयी है तो इसको लेकर उन्होंने पहले ही उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे दिया। जब उनका इस पद से कार्यकाल खत्म हो रहा है तब इस तरीके के बयान दे रहे हैं। उन्हें पहले ही इस्तीफा देकर जनता के बीच जाना चाहिये था। उनका कथन मुसलमानों की अन्तरआत्मा की आवाज नहीं है।
जाते-जाते ऐसा बयान दे गए अंसारी, हो रही आलोचना
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



