Efforts to improve the quality of education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 8:25 PM (IST)
शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद
करनाल। एक तरफ मां बाप बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें स्कूलों में भेजते हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ लापरवाह और गैर जिम्मेदार अधिकारियों शिक्षकों के कारण प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था को नुकसान हो रहा है। एक तरफ इन बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने की इनकी जिम्मेदारी है। लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी से ही बचते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने लापरवाह अध्यापकों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि आगे से किसी भी स्कूल में शिक्षा के स्तर में गिरावट पाए जाने पर उन अध्यापकों और ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने डीईओ को नियमित रुप से स्कूलों में होने वाली मासिक बैठक की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement