Education officer asked the children, who is an MP from Bikaner? Did not know the answer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से पूछा, बीकानेर का सांसद कौन है? जवाब मिला पता नहीं

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मार्च 2017 12:55 PM (IST)
शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से पूछा, बीकानेर का सांसद कौन है? जवाब मिला पता नहीं
बीकानेर। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने शनिवार को राजकीय दुग्गड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन कहीं भी डे-वार मेन्यू चस्पा नहीं मिला। बच्चों को सप्ताह में एक दिन फल दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन स्कूल में महीने में एक दिन बच्चों को फल दिए जाने की जानकारी मिली। अव्यवस्थाएं सामने आने के बाद डीईओ ओमप्रकाश शर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की, तो स्तर काफी कमजोर पाया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अचंभित रह गए। स्थिति यह थी कि पांचवीं कक्षा का छात्र किताब भी नहीं पढ़ पा रहा था। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को जब बीकानेर के सांसद का नाम पूछा गया तो बच्चे वह भी नहीं बता पाए। कमजोर शिक्षण स्तर को देख शर्मा ने शाला प्रधान को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपेक्षित सुधार किए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने इस संबंध में शिक्षकों से भी सवाल-जवाब किए लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संस्था प्रधान को नोटिस देते हुए अव्यवस्थाएं को दूर करने को कहा है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement