फरीदाबाद। नवादा गांव में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए 14वें और उपायुक्त चंद्रशेखर के 50वें रात्रि प्रवास और शिविर कार्यक्रम के मौके पर गांव में पौधारोपण किया गया। साथ ही उपायुक्त ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों की जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनकी कई समस्याएं मौके पर ही दूर की। उपायुक्त ने गांव में सीसीटीवी कैमरों का भी उद्घाटन किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के बाद बेटी जन्म पर खुशियां मनाने और सामाजिक कुरुतियां दूर करने की अपील की। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त और फरीदाबाद के एसडीएम जितेंद्र दहिया, बल्लबगढ़ के एसडीएम पार्थ गुप्ता, जिला वन अधिकारी रंजीता एम एच, नगराधीश सतबीर मान और स्थानीय सरपंच बेगराज भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालेंयह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन