Economic Justice Conference to be organised by CA Cell of PCC on March 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीसीसी की सीए सेल की तरफ से 24 मार्च को आर्थिक न्याय सम्मेलन

khaskhabar.com: रविवार, 22 मार्च 2026 6:27 PM (IST)
पीसीसी की सीए सेल की तरफ से 24 मार्च को आर्थिक न्याय सम्मेलन
प्रदेशभर से जुटेंगे 300 से ज्यादा सीए जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सीए सेल द्वारा 24 मार्च को आर्थिक न्याय सम्मेलन एवं वार्षिक कार्यक्रम आरएएस क्लब में आयोजित किया जायेगा। सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अशोक चांदना, प्रशान्त शर्मा, शिखा मील बराला, जयपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा व कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तूनवाल भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा एवं एनडीए सरकार की वित्तीय, आर्थिक व विदेश नीतियों से भविष्य में आम जनता व व्यापारियों पर पडने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की जायेगी और इनके बारे में व्यापारियों व पेशेवर लोगों को अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर सीए प्रोफेशन की समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की जायेगी
सीए सेल संगठन महासचिव कमल मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है एवं इस अवसर पर संगठन के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम में सीए सेल संगठन के विस्तार करने एवं भविष्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement