ec announced date of election in 5 state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में जिलेवार जानें कब होंगे चुनाव ?

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 2:43 PM (IST)
यूपी में जिलेवार जानें कब होंगे चुनाव ?
चुनाव आयोग ने बुधवार को यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में इस साल चुनाव होने हैं। बात करते है यूपी चुनाव की जहां जिलेवार जानिए कब होंगे चुनाव। पहला चरण-11 फरवरी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे।जिले-शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज। दूसरा चरण- 15 फरवरी दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।जिले-सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं।
तीसरा चरण- 19 फरवरी 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे।जिले-फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर।
चौथा चरण- 23 फरवरी 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे।जिले- प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट।
पांचवां चरण- 27 फरवरी 52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे।जिले- बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर।
छठा चरण- 4 मार्च सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान मतदान संपन्न होंगे।जिले- महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया।
सातवां चरण- 8 मार्च 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे।जिले-गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर।
सभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

[@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement