earthquake in Nepal ,quake 5.4 on the Richter scale -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में भूकंप का झटका, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 08:12 AM (IST)
नेपाल में भूकंप का झटका, भूकंप की तीव्रता
रिक्टर पैमाने पर 5.4
नेपाल में आज (सोमवार) सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया।अमरीकी जियोलाजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 थी. इसका केंद्र नामचे बाज़ार में था। यह जगह राजधानी काठमांडो से 130 किमी दूर है। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर आया। नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को आए शक्तिशाली भूकंप में कई हज़ार लोग मारे गए थे और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुक़सान हुआ था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 थी। इसके बाद भी भूकंप के बहुत से झटके महसूस किए गए थे। काठमांडू से बीबीसी संवाददाता रबिन्द्र मिश्रा ने जानकारी दी है कि भूकंप का प्रभाव कुछ खास नहीं था। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement