उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से खत्म करने के लिए पी एन डी टी एक्ट को सख्ती से लागू किया जा रहा है इसके बावजूद भी यदा कदा कन्या भ्रूण हत्या के समाचार मिलते रहते हैं जो कि दुखद है। उन्होने कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान जन जागरण का अभियान है, जिसमें सरकार एवं आमजन को मिलकर बेटियों के संरक्षण के लिए कार्य करना है। आज प्रदेश में बेटियों की आनुपातिक स्थिति मजबूत हो रही है और बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है अपितु कई क्षेत्रों में तो उनसे भी कहीं आगे है। इस अवसर पर श्रीमती जैन के पति एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राजीव जैन भी साथ थे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला जगदीप ढांडा, नगराधीश ममता शर्मा, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शशी दुहन, वंदना गुप्ता, शारदा प्रजापति, संदीप गुप्ता, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग सहित प्रशासन एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे