Advertisement
क्लीन कुकिंग के लिए ई-कुकिंग सिस्टम वितरित, लखपति दीदी का भी हुआ सम्मान

कामां विधायक सुश्री नौक्षम चौधरी ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीग जिला मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। राइजिंग राजस्थान के तहत उद्यमियों ने राजस्थान की भूमि को चुना है। उन्होंने सभी उद्यमी का राजस्थान में और डीग जिले में निवेश करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान एवं अन्य योजनाओं से आने वाले चार वर्षों में राज्य की तकदीर और दिशा बदलती नजर आएगी।
उल्लेखनीय है कि लाडो प्रोत्साहन योजना, जन्म से ही बेटी के भविष्य की सुरक्षा के तहत ₹100000 का संकल्प पत्र, बालिकाओं का शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाया जाता है। यह योजना 1 अगस्त 2024 से लागू की गई थी। लाभार्थी को 7 चरणों में कुल ₹100000 राशि का बैंक खाते में भुगतान किया जा रहा है। आज एक लाख लाभार्थियों को ₹2500 प्रथम किस्त का एक साथ डीबीटी द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों से हस्तांतरण किया गया।
14 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री अमृत आहार- "आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना" का प्रारंभ किया गया। उक्त योजना के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कीम्ड मिल्क (स्टैंडर्ड ग्रेड) स्प्रे ड्राईड की आपूर्ति, आंगनवाड़ी में अध्यनरत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रति बच्चा 100 मिली लीटर गर्म मीठा दूध उपलब्ध कराया जाएगा। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत रेखा देवी, पिंकी, दीपिका शर्मा, संतोष, हेमलता, सुमन को प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा 10 जुलाई 2024 को बजट घोषणा में क्लीन कुकिंग को बढ़ावा देने के लिए ई कुकिंग सिस्टम वितरण की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभान्वितों को जयपुर डिस्कॉम के माध्यम से ई कुकिंग सिस्टम का वितरण आज प्रभारी मंत्री एवं डीग-कुम्हेर विधायक द्वारा किया गया। ई-कुकिंग सिस्टम से प्राकृतिक गैस के उपयोग को कम किया जा सकता है तथा प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में मदद मिलती है।
डीग से जहान सिंह, कृष्णा गांधी, कपिल गांधी, रेवती प्रसाद, संतोष शर्मा, श्रीधर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश, हेमलता गुप्ता को ई-कुकिंग सिस्टम दिया गया। वहीं कुम्हेर से महेंद्र सिंह, केदारनाथ, राजेंद्र प्रसाद और ओमप्रकाश खंडेलवाल को सिस्टम वितरित किया गया। अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन कलः राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार, 15 दिसम्बर को किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


