Dysfunctional narcissism and corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकालियों को ले डूबी बेअदवी, नशा और भ्रष्टाचार

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 4:38 PM (IST)
अकालियों को ले डूबी  बेअदवी, नशा और भ्रष्टाचार
नरेंद्र शर्मा, चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रन्थ साहब की बेअदवी,नशे ,भ्रष्टाचार , कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति ,और आम आदमी पार्टी का आतंकियों के साथ गठजोड़ कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हुआ। कांग्रेस अपना कैडर वोट बचाने में काफी हद तक सफल रही जबकि आप अकालियों के वोट बैंक को हाइजैक करने में कामयाब रही। इस चुनाव ने बड़े बादल के युग का अंत हुआ, तो सुखबीर के 25 वर्ष तक राज करने के सपने को चकनाचूर । इसके साथ -साथ आम आदमी पार्टी को राज्य में सम्मानजनक शुरुआत करने का अवसर भी प्रधान किया है । पंजाब विधान सभा चुनाव 2017 को बड़े बादल के युग के अंत और राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी के पदार्पण के लिए विशेष रूप से याद किया जायेगा। इस चुनाव में कांग्रेस बेशक रिकॉर्ड सीटें जीतकर सत्ता तक पहुंचने में सफल रही है परन्तु उसका वोट परसेंटेज पहले की अपेक्षा दो परसेंट से अधिक घटा है। कांग्रेस को इस बार 38.7 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं जबकि 2012 में उसका परसेंटेज 40.11 और 2007 में 40.94 था । आम आदमी पार्टी उसके वोट बैंक में कुछ हद तक सेंध लगाने में सफल रही है ।
आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक नुकसान अकाली दल को पहुंचाया है । इस बार अकाली दल अपने कैडर वोटर को संभालने में भी सफल नहीं रहा है । उसे इस चुनाव में 25.4 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं जबकि 2012 के चुनाव में 34.74 और 2007 के चुनाव में 37.19 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। इस बार अकालियों के वोट बैंक में लगभग 10 (9.34 ) प्रतिशत की कमी आयी है।
गुरु ग्रन्थ साहब जी की बेअदबी ,नशों की भरमार ,बिगड़ती कानून ,व्यवस्था,टकसाली अकालियों का तिरस्कार जैसे मुद्दों ने अकालियों का राजनीतिक आधार ही हिला कर रख दिया है । जिसका भरपूर लाभ आम आदमी पार्टी ने उठाया । उसने पंजाब में विधान सभा का पहला चुनाव लड़ा और 24 परसेंट के लगभग वोट लेने में सफल हो गए परन्तु अति उत्साह में उससे एक बहुत बड़ी भूल हो गयी। उसने राज्य में कुछ आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ करने की गलती कर ली अगर आम आदमी पार्टी इन आतंकी परिपेक्ष्य वाले समूहों के साथ हाथ न मिलाता तो निश्चित आज परिणाम कुछ और ही होते। उनके ऐसा करने से हिन्दू वोट काफी संख्या में बिदक गया जिसके कारण उसे नुकसान उठाना पड़ा। यहां तक अकालियों की हार का सम्बन्ध है वह तो पहले से तय थी, क्योंकि नशों ,भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। राज्य के लोग बादल पर विश्वास करने के लिए तैयार ही नही थे। बादल ने सभी पंथक मुद्दे आजमाए परन्तु परिणाम कुछ नही निकला । दरअसल लोग बदलाव चाहते थे कांग्रेस उनकी आजमाई हुयी थी इसलिए उसपर पुनः विश्वास कर लिया ! जबकि आम आदमी पार्टी ने आतंकवादी समूहों से हाथ मिला कर और एनआरआई को अपने चुनाव प्रचार में शामिल करके मतदाता के मन में सन्देह सा उत्पन्न कर दिया । जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement