द्वाबा विकास उत्थान समिति ने मनाया 25वां रजत जयंती समारोह
khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 08:10 AM (IST)
कौशांबी। करारी कस्बे के शहनाई मैरिज हाल
में द्वाबा विकास उत्थान समिति ने अपना गौरवशाली 25वां रजत जयंती समारोह बड़े ही उत्साह
के साथ मनाया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एसपी सिंह नेत्र विशेषज्ञ ने कहा
मनुष्य की सेवा ही हमारा परम् धर्म है । समारोह की अध्यक्षता शहर उत्तरी विधायक
अनुग्रह नारायण सिंह ने किया । समारोह के मुख्य आयोजक संस्था के सचिव परवेज रिजवी
ने आये हुए तमाम सहयोगियों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि रजत जयंती समारोह के
माध्यम से संस्था क्षेत्र के गरीब जनता की आँखों का इलाज लगातार 25 वर्षों से निशुल्क करा रही है ।
संस्था आगे भी यह काम करती रहेगी ।समारोह में मुख्य रूप से सदर ब्लॉक प्रमुख हरि
मोहन यादव,कैलाश
केसरवानी,सुरेश
जायसवाल,पिंटू
जायसवाल,लाला
प्रधान लहना,लाला
सुहेला,यासिर
मंजूर,व्
डॉक्टरों की टीम एवम् क्षेत्र की जनता काफी संख्या में मौजूद रही ।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी