During the encounter 3 criminal were arrested in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनकाउंटर के दौरान 3 बदमाशों को दबोचा गया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 5:57 PM (IST)
एनकाउंटर के दौरान 3 बदमाशों को दबोचा गया
ऋतु भार्गव, मेरठ।पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब इंचौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद पाँच हजार के इनामी सहित तीन बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए इनामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस ने मंसूरी-दौराला मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में बदमाश फरमान पुत्र नसीम निवासी मंसूरपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फरमान को हिरासत में लेते हुए वायरलैस पर सूचना फ्लेश की तो मौके से फरार हुए अमजद पुत्र सरताज और असलम पुत्र रफीक को भी देदुआ चौपले के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लावड़ में कुछ दिन पूर्व पशु व्यापारी के घर हुई डकैती की वारदात उन्होंने ही की थी। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए है।
दबोचा गया फरमान पांच हजार का इनामी है। पुलिस के अनुसार पकड़े सभी बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह देर रात भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement