Dughera Sarpanch Rao Dharma organized a cow service event on his fathers death anniversary.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूघेड़ा सरपंच राव धर्मा ने पिता की पुण्यतिथि पर किया गौसेवा आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 5:55 PM (IST)
दूघेड़ा सरपंच राव धर्मा ने पिता की पुण्यतिथि पर किया गौसेवा आयोजन
बहरोड़। ग्राम पंचायत दूघेड़ा सरपंच राव धर्मा द्वारा अपने पिताजी स्व उदमीराम की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्री राठ सार्वजनिक गौशाला दहमी हमजापुर में गौमाता की सवामणी कर गौ शाला की सभी गायों को चारा ,दलिया,गुड खिला कर गौ सेवा की । गौ सवामणि के बाद ग्रामीणों ने एक बैठक कर कहा कि हमें मृत्यभोज जैसी कुरीतियों को बंद कर गायों की सेवा करनी चाहिए़ जिससे गौ माता को बचाया जा सके। इस दौरान पीसीसी सचिव संजय यादव, गौ शाला अध्यक्ष जगमाल सिंह यादव,जिला पार्षद जय प्रकाश झाबर,रंगलाल अध्यक्ष,चन्दगी पंच,हरिसिंह, रामसिंह, धनपतराम पंच,मदन, रतिराम बोहरा, मातादीन, जगदीश धर्मपाल बोहरा, अमरसिंह पंच,राकेश, राधेश्याम पंच, निहाल, रंगलाल सुरेन्द्र, गजराज, नित्यानन्द सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement