Advertisement
राज्य के 22 आईटीआई संस्थानों में दोहरी शिक्षा मॉडल

इस मौके पर आज नए शुरू किए गए कौशल विकास के पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए एचवीएसयू के कुलपति राज नेहरू ने बताया कि सत्र 2018-19 सत्र के लिए एचवीएसयू द्वारा लॉन्च किये गए 10 नए पाठ्यक्रमों में हीरो मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के साथ मोटर वाहन विनिर्माण और मोटर वाहन मेक्ट्रोनिक्स में बी. वॉक , कॉन्सेन्ट्रिक्स नामक कंपनी के साथ मिलकर बी.पी.एम. व डाटा एनालिटिक्स, जेबीएम गु्रप के सहयोग से टूल्स और डाई मैन्युफैक्चरिंग तथा ‘रोबोटिक्स और ऑटोमेशन’ में बी.वॉक , आईक्यूवीआईए के साथ मिलकर पब्लिक हैल्थ में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, ट्राईम इंडिया के साथ मिलकर जिओ सूचना विज्ञान में पीजी डिप्लोमा और प्लास्टिक इंजीनियरिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा, बीकानेरवाला के सहयोग से एथनिक फूड्स एंड स्वीट्स प्रौसेसिंग में डिप्लोमा तथा ईस्ट वेस्ट ऑटोमेशन के सहयोग से इंडस्ट्रीयल इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा आदि शामिल हैं।
इन नए पाठ्यक्रमों में 10 वीं कक्षा पास से स्नातक स्तर के युवा दाखिला ले सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में 17 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से दाखिले शुरू हो जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एचवीएसयू की वैबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है। पाठ्यक्रमों के शुभारंभ अवसर पर जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. उमाशंकर भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


