Drunken youth throws bottle towards city bus, female passenger gets hit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराबी युवक ने सिटी बस की ओर उछाली बोतल, महिला यात्री को लगी

khaskhabar.com: सोमवार, 18 दिसम्बर 2023 9:07 PM (IST)
शराबी युवक ने सिटी बस की ओर उछाली बोतल, महिला यात्री को लगी
- घायल महिल को अस्पताल में कराया भर्ती, बस के परिचालक ने दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया उदयपुर । शहर के सूरजपोल क्षेत्र में सोमवार को एक शराबी युवक ने खाली बोतल सिटी बस की तरफ उछाल दी। जिससे बस में सवार महिला यात्री घायल हो गई। बस के परिचालक ने युवक को दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के सूरजपेाल चौराहे की है। जहां दो युवक शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत युवक ने खाली बोतल वहां से गुजर रही बस की ओर उछाल दी। जिससे बस में सवार एक महिला यात्री को जा लगी। सिर और चेहरे पर चोट लगने से महिला घायल हो गई। जिसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस के परिचालक शिवप्रकाश ने बोतल फैंकने वाले युवक का पीछा किया और दबोच लिया। जिसे सूरजपेाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया गया कि युवक ऑटो चालक है। पुलिस ने बस के परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसे मेडिकल कराने अस्पताल लेकर पहुंची। बताया गया कि उसके साथ शराब पीने वाले युवक की भी तलाश जा री है। जो घटना के समय मौके पर मौजूद था तथा लोगों ने उसे पकड़ने की कोश्शि की थी लेकिन वह फरार होने में कामबयाब रहा।
इधर, फतहसागर पर उलझे दो ऑटो चालक
इधर, फतहसागर पर सोमवार सुबह दो ऑटो चालक पार्किंग की बात को लेकर आपस में उलझ गए। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस मौके पर पहुंची तािा दोनों को चेतावनी देकर मौके से रवाना किया। बताया गया कि एक ऑटो चालक ने वहां आए दूसरे ऑटो चालक को सही तरीके से वाहन पार्क करने के लिए कहा था।
जिससे वह नाराज हो गया तथा खुद को रसूखदार बताते हुए धमकाने लगा। जिस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश की और शांत रहने को कहा, तो वह भड़क उठा तथा लोगों को भी धमकाने लगा। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा तथा दोनों ऑटो चालकों को चेतावनी देते हुए वहां से रवाना किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement