khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 11:52 AM (IST)
नाहन/सिरमौर। सिरमौर जिला में भांग व अफीम के पौधो को उखाडने के लिए चलाए जा रहे है विशेष अभियान के अंतगर्त गत दिवस उपायुक्त बीसी बडालिया की अगुवाई में अधिकारियों कर्मचरियों तथा गांव के लोगों द्वारा ग्राम पंचायत कालाअम्ब में भांग के पौधे उखाडे गए। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नशा कोई भी हो मानव जीवन के लिए सदैव घातक होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार युवा नशे का शिकार हो रहे है जिससे उनका जीवन अधंकार मय बन चुका है। लोगों को नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अफीम व भांग उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जनता अपना बहुमुल्य योगदान देने का आहवान किया ताकि युवा पीढी को नशे जैसी बुराई से बचाया जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सौैम्या साम्बाशिवन ,ग्राम पंचायत प्रधान राजेश सहित विभिन्न अधिकारी व ग्राम पंचायत के सम्मानीय लोग उपस्थित थे।