Drug traffickers arrested by the police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्रग्स तस्करों को ऐसे किया पुलिस ने गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 8:10 PM (IST)
ड्रग्स तस्करों को ऐसे किया पुलिस ने गिरफ्तार
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के मुंसफी तिराहे के पास से पुलिस ने 41 ग्राम मादक पदार्थ ( हेरोइन) के साथ तीन व्यक्तियों को धर दबोचा। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में सभी का चालान कर दिया। राबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वह हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी समय मुंसफी तिराहे के पास तीन संदिग्ध युवक खड़े मिले। पुलिस की गाड़ी देख सभी भागने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर धर दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से करीब 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों की पहचान रामचन्द्र निवासी बसौली, मनोज निवासी वार्ड 11 कांशीराम आवास तथा अनिल निवासी वार्ड 11 कांशीराम आवास के रूप में पहचान हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement